गोड्डा एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated at : 22 Nov 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

गोड्डा : एसपी व विधायक का मामला शांत होने के बाद गोड्डा के सदर एसडीओ नमन प्रियेष लकड़ा पर परीक्षा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते गोड्डा कॉलेज के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया दिया है. अभद्र व्यवहार से आहत शिक्षकों ने काॅलेज में अापात बैठक कर एसडीओ के खिलाफ निंदा […]

विज्ञापन

गोड्डा : एसपी व विधायक का मामला शांत होने के बाद गोड्डा के सदर एसडीओ नमन प्रियेष लकड़ा पर परीक्षा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते गोड्डा कॉलेज के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया दिया है. अभद्र व्यवहार से आहत शिक्षकों ने काॅलेज में अापात बैठक कर एसडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया है. शिक्षकों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र भेज कर एसडीओ पर कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि गांधीयन विचारधारा की परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी को कॉलेज में नहीं देख कर एसडीओ प्रभारी प्राचार्य समेत शिक्षकों पर बेवजह बरस गये.

अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सभी पर एफआइआर करने की भी धमकी दे डाली. शिक्षकों ने बताया कि एसडीओ द्वारा उनकी मर्यादा को तार-तार कर दिया गया है. साथ ही बैठक में लिये गये निर्णय की कॉपी शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने गोड्डा डीसी सौंपते हुए न्याय की गुहार लगायी है. इधर एसडीओ ने शिक्षकों पर ही अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को गोड्डा काॅलेज में डिग्री टू की परीक्षा हो रही थी. गांधीयन विचारधारा विषय की परीक्षा को लेकर ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट सह कनीय अभियंता नवनीत कुमार मौजूद थे. परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी के नहीं पहुंचने पर मजिस्ट्रेट ने एसडीओ नमन प्रियेष लकड़ा को फोन कर इसकी जानकारी दी. एसडीओ से बेवजह कॉलेज में समय बर्बाद करने की शिकायत की. इस पर एसडीओ श्री लकड़ा सीधे काॅलेज पहुंच कर प्रभारी प्राचार्य प्रो अमरनाथ झा पर बरस पड़े. श्री झा द्वारा एसडीओ को बैठने का आग्रह का आग्रह करते रहे पर उनकी एक बात नहीं सुनी. ऊंची आवाज में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सभी पर एफआइआर कराने की धमकी दे डाली.
गोड्डा काॅलेज के शिक्षकों ने ही मेरे साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. किसी के साथ गाली-गलौज नहीं की है. एक शिक्षक ने तो हाथ मोड़कर धमकी दिये जाने का प्रयास किया. हमेशा गरुजनों का सम्मान किया है. काॅलेज में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति देखने गये थे. पर शिक्षकों ने जो व्यवहार किया उससे हतप्रभ हूं और क्षमा योग्य नहीं है.
नमन प्रियेष लकड़ा, एसडीओ,गोड्डा
काॅलेज पहुंच कर एसडीओ ने उनके साथ अमर्यादित शब्दों को इस्तेमाल किया. बैठने कहने के बाद भी भद्दी-भद्दी गाली देकर शिक्षकों के मान व सम्मान को आहत किया है. इस व्यवहार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लिया गया है. कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध जारी रहेगा.
-प्रो अमरनाथ झा, प्रभारी प्राचार्य
आज काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी करेंगे शिक्षक
शिक्षकों ने निर्णय लिया कि बुधवार हो होनेवाली परीक्षा में सभी शिक्षक एसडीओ के विरोध में काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी करेंगे. अशोभनीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे. शिक्षकों मेें मुख्य रूप से काॅलेज सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रो बीएन तिवारी, संजय प्रियंवद, इंदिरा तिवारी, पंकज ज्योति, रण विजय सिंह, रंजन कुमार कहा कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी विरोध जारी रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola