अलग-अलग स्थानों में दो ने खाया जहर, एक की हालत गंभीर

Updated at : 17 Sep 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों में दो ने खाया जहर, एक की हालत गंभीर

गोड्डा नगर : शनिवार को अलग-अलग गांव में दो के जहर खाने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. सदर प्रखंड के गैरबन्ना गांव में गीता देवी 30 वर्ष के जहर खाने से हालत बिगड़ गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पिता हरिया यादव ने बताया कि उसकी बेटी […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : शनिवार को अलग-अलग गांव में दो के जहर खाने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. सदर प्रखंड के गैरबन्ना गांव में गीता देवी 30 वर्ष के जहर खाने से हालत बिगड़ गयी.

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पिता हरिया यादव ने बताया कि उसकी बेटी का ससुराल गैरबन्ना गांव है. जबकि मायका अमरपुर गांव पड़ता है. बेटी ने ससुराल में टेंशन में आकर जहर खाया है. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है. महिला की स्थिति गंभीर बतायी जाती है.
इधर, सदर प्रखंड के कठौन गांव में राजीव कुमार भगत 18 वर्ष ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नमक पानी का घोल पिलाया गया. कठौन निवासी परमेश्वर भगत के पुत्र राजीव कुमार भगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से डिसटर्ब बताया जा रहा है. उसकी स्थिति में सुधार होना बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola