होटलों में बिक रही शराब
Updated at : 07 Sep 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा गोड्डा/महगामा : जिले में होटल तथा लाइन होटलों में दारू मिल रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब सरकार के आदेश के बाद बुधवार को विभिन्न होटलों में छापेमारी की गयी. होटल मालिक चोरी छिपे ग्राहकों को खुश करने के लिये देशी व विदेशी शराब बेच रहे […]
विज्ञापन
कार्रवाई . पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा
गोड्डा/महगामा : जिले में होटल तथा लाइन होटलों में दारू मिल रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब सरकार के आदेश के बाद बुधवार को विभिन्न होटलों में छापेमारी की गयी. होटल मालिक चोरी छिपे ग्राहकों को खुश करने के लिये देशी व विदेशी शराब बेच रहे हैं. गोड्डा में महगामा व पोड़ैयाहाट में हुई छापेमारी में पुलिस के साथ अावकारी विभाग के अवर निरीक्षक भी थे. पोड़ैयाहाट के दांड़ै मोड़ कंवराडोल के पास पुलिस ने छापेमारी कर तकरीबन 8.5 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है.
शराब के खेप को मोड़ के समीप लाइन होटल से बरामद किया गया है. यह होटल अरविंद चौधरी का है. होटल मे दारू मिलने की सूचना मिल रही थी. इसको लेकर स्वयं एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी सुधीर कुमार तथा अावकारी विभाग के अवर निरीक्षक राजीव नयन, अभिषेक कुमार आदि ने छापेमारी की. पुलिस को एक कार्टून शराब मिला है. इसमें 23 विदेशी शराब की बोतलें थी. इसकी कुल कीमत 7 से 8 हजार रुपये बतायी जाती है. अावकारी विभाग के निरीक्षक ने शराब को जब्त कर आरोपित होटल मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डांंड़े में पुलिस ने जब्त किया 8.5 लीटर विदेशी शराब, एक गिरफ्तार
महगामा में शालीमार होटल सील
महगामा के मोहनपूर स्थित शालीमार होटल को पुलिस ने सील कर दिया. होटल में पुलिस ने दारू जब्त किया गया है. महुआ व विदेशी शराब को जब्त किया गया है. पुलिस ने कुल 4 लीटर विदेशी शराब व 16 लीटर महुआ शराब की खेप को जब्त किया है. इस दौरान होटल मालिक भोजु साह के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. इस अभियान में महगामा के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण चौधरी, थाना प्रभारी सच्चिदानंद सिंह व अवकारी विभाग के अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार भी थे.
आवकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी है. सफलता भी मिली है. एेसी कार्रवाई जारी रहेगी.”
-सौरव कुमार सिन्हा,एसडीओ,गोड्डा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




