पहले पूजा मरी, अब रंजनी ने फांसी लगा दी जान

बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के जमनीकोला गांव में एक 13 वर्षीय लड़की रंजनी कुमारी ने मंगलवार की दोपहर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि घर के सभी लोग अनंत पूजा की तैयारी कर रहे थे. सभी अपने अपने काम में व्यस्त थे. तभी एक कमरे से जोरदार आवाज […]
बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के जमनीकोला गांव में एक 13 वर्षीय लड़की रंजनी कुमारी ने मंगलवार की दोपहर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि घर के सभी लोग अनंत पूजा की तैयारी कर रहे थे. सभी अपने अपने काम में व्यस्त थे. तभी एक कमरे से जोरदार आवाज आयी. घरवालों ने जाकर देखा तो रंजनी फांसी से लटक रही थी.
जब तक उसे फंदे से उतारते उसकी सांस रुक चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. इस परिवार में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. इसके पहले जनवरी माह में ही रंजनी की बड़ी बहन पूजा ने भी विषपान कर आत्महत्या कर ली है. दो-दो बहन द्वारा आत्महत्या की घटना ने सबको झकझोर तो दिया ही है
लेकिन पुलिस इस मिस्ट्री को सुलझाने में लगी है कि आखिकार इसका कारण क्या था कि दो बहनों को आत्महत्या करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ कर रही है. पुलिस उस मामले को ढूंढने के प्रयास में है कि दोनों लड़कियों ने क्यों फांसी लगायी. पथरगामा से एएसआइ जावेद खान एवं एसआर पांडेय पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




