द्रोपद डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

Updated at : 01 Sep 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
द्रोपद डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

पोड़ैयाहाट : प्रखंड सभागार में प्रमुख जोसेफ बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, सीओ विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूनम रानी मौजूद थे. पंचायत समिति सदस्य ने सहिया नियुक्ति की मांग की. इस पर डॉक्टर पूनम रानी ने बताया कि प्रखंड में 22 सहिया कि नियुक्ति जल्द होना है. आपूर्ति […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : प्रखंड सभागार में प्रमुख जोसेफ बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, सीओ विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूनम रानी मौजूद थे. पंचायत समिति सदस्य ने सहिया नियुक्ति की मांग की. इस पर डॉक्टर पूनम रानी ने बताया कि प्रखंड में 22 सहिया कि नियुक्ति जल्द होना है. आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी डीलर द्रोपद के दलित महिला मंडल पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश प्रमुख ने दिया. बताया कि आरोप है कि ग्रामीणों को तीन माह से अनाज नहीं मिला है. इस पर प्रमुख ने अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर बैठक में मामला उठाया. विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा ने पूर्व की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में क्रय-विक्रय संबंधी रिपोर्ट मांगी गयी. मौके पर अवध किशोर हांसदा, रमन मंडल, प्रमोद राम, आशीष कुमार, उमेश चंद्र पांडे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola