13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

Updated at : 29 Aug 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड परिसर में सोमवार को 13 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा प्रखंड इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष रघुवीर मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का कुछ भी भला नहीं हो रहा है. वर्तमान सरकार में किसान […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड परिसर में सोमवार को 13 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा प्रखंड इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष रघुवीर मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का कुछ भी भला नहीं हो रहा है. वर्तमान सरकार में किसान की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है.

धरना के माध्यम से 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया. मौके पर जिला सचिव अशोक साह ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की हित में सोचनी चाहिए. किसानों को सफल बीमा योजना व ऋण आदि मुहैया कराना सरकार का कर्तव्य है लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है. इस दौरान उपाध्यक्ष दरशत मंडल, अतुल सत्तार, अबुल कलाम, तारिक खान, मो जानकी, दिलीप यादव, चरखा देवी, मंगली देवी आदि शामिल थे.

किसान सभा की मांगें
सौंपे गये ज्ञापन में स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट लागू करने, गैर मजरूआ जमीन पर बसे लोगों के घर को नहीं तोड़े जाने, गैर मजरूआ जमीन पर बसे लोगों का बंदोबस्त करने, जोर जबरदस्ती भूमि अधिग्रहण बंद करने, डोय से दियाजारो तक सड़क निर्माण में गये रैयतों की जमीन के बदले मुआवजा देने, घोरीचक से दिग्घी तक बन सड़क निर्माण में गये किसानों की जमीन का मुआवजा देने,
एक रुपये किलो की दर से अनाज तथा 17 रुपये प्रति लीटर केरोसीन देने, वृद्धावस्था विधवा व विकलांग पेंशन समय पर देने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित किसानों का ऋण माफी व अग्रिम ऋण देने तथा फसल बीमा के तहत लाभ दिये जाने की मांगें शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola