बाइक से सटा रिक्शा, रंगरूटों ने रिक्शा चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा

गोड्डा : गोड्डा काॅलेज से सटे वन विभाग के पास एक रिक्शा चालक को रंगरूट बाइक सवारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. रिक्शा चालक को इतनी निर्ममता से पीटा कि जान जाते-जाते बच गयी. रिक्शा चालक का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. वह फतेह टोला का रहने वाला है. पिटाई के बाद बेहोशी […]
गोड्डा : गोड्डा काॅलेज से सटे वन विभाग के पास एक रिक्शा चालक को रंगरूट बाइक सवारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. रिक्शा चालक को इतनी निर्ममता से पीटा कि जान जाते-जाते बच गयी. रिक्शा चालक का नाम राजेंद्र मंडल बताया जाता है. वह फतेह टोला का रहने वाला है. पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में रिक्शा चालक तकरीबन 16 घंटे से ऊपर जंगल में ही पड़ा रहा. शनिवार को सुबह शौच करने गये लोगों ने देखा तो पंचायत के मुखिया पुत्र संजय सिंंह को मामले की जानकारी दी गयी. संजय सिंह ने ही बेहोश राजेंद्र मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. दिन भर रिक्शा चालक अस्पताल में ही भरती रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




