मेहरमा में भी तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया गया नमन

मेहरमा : प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को नमन किया. यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन ने किया. महगामा विधायक अशोक भगत भी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव दिखाना है. डाक बंगला […]
मेहरमा : प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को नमन किया. यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन ने किया. महगामा विधायक अशोक भगत भी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव दिखाना है. डाक बंगला से निकली तिरंगा यात्रा पिरोजपुर, कसबा होते पुन: डाक बंगला परिसर पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को नमन किया. मौके पर महगामा विस प्रभारी मनोज दूबे, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुंवर गोपाल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, संतोष सिंह, अंकित भगत, दीपक ठाकुर, प्रवीण भारती, उदय साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




