KKR vs LSG: खराब अंपायरिंग पर फिर बवाल, फिन एलन के कैच पर सोशल मीडिया पर हंगामा

Updated at : 09 Apr 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
फिन एलन का कैच पकड़ते दिग्वेश राठी

फिन एलन का कैच पकड़ते दिग्वेश राठी

KKR vs LSG: Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के मैच में खराब अंपायरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. Finn Allen के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और फैसले पर जमकर सवाल उठाए जा रहे हैं. अंपायरों की आलोचना हो रही है.

विज्ञापन

KKR vs LSG: गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए IPL 2026 के लीग मैच के दौरान अंपायरिंग पर एक बार फिर सवाल उठने लगे. एक कैच को बिना पूरी तरह से समीक्षा किए आउट दे दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. दूसरे ओवर में, प्रिंस यादव की गेंद पर फिन एलन ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई, जहां दिग्वेश राठी ने कैच लपक लिया. ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट दे दिया. हालांकि, मैच के बाद के रिप्ले में दिखाया गया कि राठी का पैर बाउंड्री रोप के पास था, जिससे फैसले पर संदेह पैदा हो गया.

रिप्ले मे दिखा कुछ और

कमेंटेटर हर्षा भोगले और फाफ डु प्लेसिस ने भी इस बात पर जोर दिया कि अंपायर को फैसला सुनाने से पहले कई कोणों से जांच करनी चाहिए थी, उनका सुझाव है कि अगर सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाती तो विवाद को टाला जा सकता था. रिप्ले देखने के बाद कमेंटेटर भोगले ने कहा, ‘मुझे लगाता है कि इस पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है.’ एलन को मात्र 9 रन पर आउट करार दिया गया, जबकि एक्स पर मौजूद दर्शकों ने कैच की ठीक से जांच न करने या तीसरे अंपायर से बारीकी से देखने के लिए न कहने पर अंपायरों पर जमकर गुस्सा निकाला.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी को पूरा यकीन था कि कैच लेते समय फील्डर का पैर विज्ञापन बोर्ड से छू गया था और उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर छक्का जैसा दिख रहा था. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘यह छक्का जैसा दिख रहा था, है ना? साफ तौर पर पैर विज्ञापन बोर्ड से छू गया था और उसे हिलते हुए देखा जा सकता था.’ इसके अलावा कई यूजर्स ने एक लम्हे का वीडियो शेयर कर अंपायरों पर जमकर गुस्सा निकाला. कई यूजर्स ने इसे घटिया अंपायरिंग करार दिया.

फिल साल्ट की कैच पर भी हुआ था हंगामा

सीजन की शुरुआत में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहले मैच के दौरान भी ऐसा ही विवाद हुआ था. उस समय फिल साल्ट ने बाउंड्री के पास एक कैच पकड़ा था. हेनरिक क्लासेन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद को मिड-विकेट पर काफी ऊपर उछाला था. साल्ट ने बाउंड्री रोप्स के बेहद करीब लुढ़कते हुए मुश्किल कैच को पूरा किया, जिससे यह बहस छिड़ गई कि क्या वह सही तरीके से कैच पूरा कर पाए थे. उस समय भी अंपायरों ने आरसीबी के पक्ष में फैसला सुनाने से पहले कई कोणों से रिप्ले नहीं देखा था.

ये भी पढ़ें…

GT vs DC: डेविड मिलर का एक गलत फैसला और 1 रन से हारी दिल्ली, अब ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

‘जोक ऑफ द सेंचुरी’, बाबर आजम ने उड़ाया सफेद कबूतर; सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola