खाता से 23, 500 की निकासी

Updated at : 11 Aug 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
खाता से 23, 500 की निकासी

साइबर क्राइम. महेशपुर की एक महिला हुई ठगी की शिकार बैंक अधिकारी बता साइबर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पीड़ित महिला सुरसनिया गांव की है रहने वाली, यूको बैंक में है खाता गोड्डा : गोड्डा में एक बार फिर महिला साइबर अपराधियों के ठग की शिकार हुई है. महिला पथरगामा थाना क्षेत्र की महेशपुर […]

विज्ञापन

साइबर क्राइम. महेशपुर की एक महिला हुई ठगी की शिकार

बैंक अधिकारी बता साइबर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पीड़ित महिला सुरसनिया गांव की है रहने वाली, यूको बैंक में है खाता
गोड्डा : गोड्डा में एक बार फिर महिला साइबर अपराधियों के ठग की शिकार हुई है. महिला पथरगामा थाना क्षेत्र की महेशपुर सुरनिया गांव की रहने वाली है. महिला का नाम अर्पणा देवी बताया जाता है. बुधवार को उक्त महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने 23, 500 रुपये उड़ा लिये. इनके पति दिल्ली में काम करते हैं. महिला का यूको बैंक में अकाउंट है. पीड़ित महिला ने बताया कि फोन पर बैंक के अधिकारी का हवाला देकर ठगी की गयी है. ठग द्वारा पहले यह बताया गया कि उनका पिन कोड खराब हो गया है. इसको लेकर महिला से एटीएम कार्ड के ऊपर का नंबर मांगा. महिला ने सभी नंबरों को फोन पर जानकारी दे दी.
इसके तुरंत बाद महिला के खाते से राशि निकल गयी. गुरुवार को जैसे ही महिला बैंक अपने खाते को देखने पहुंची तो खाते में राशि नहीं थी. तब जाकर बैंक मैनेजर से मामले की पूछताछ की. बैंक मैनेजर ने ही ठगी की जानकारी दी. खाते से रुपये गायब होने के बाद महिला थक हार कर सीधे नगर थाना पहुंची और थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस ने संबंधित गांव के थाने को इसकी सूचना दिये जाने को कहा.जिले में हाल के दिनों में कई लोग ठगी के शिकार हुए हैं. हाल ही में इसीएल कर्मी भी ठगी के शिकार हुये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola