चजोरा गांंव की उमा देवी की भी चोटी कटी
Updated at : 11 Aug 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार की देर रात की घटना सोते हुए महिला की चोटी कटने के बाद एक घंटे तक बेहोश रही झाड़-फूंक के बाद आया होश ठाकुरगंगटी : प्रखंड के चजोरा गांव की 21 वर्षीया उमा देवी पति वीणा मंडल की चोटी बुधवार की रात करीब एक बजे सोये अवस्था में कट गयी. चोटी कटने का आभास […]
विज्ञापन
बुधवार की देर रात की घटना
सोते हुए महिला की चोटी कटने के बाद एक घंटे तक बेहोश रही
झाड़-फूंक के बाद आया होश
ठाकुरगंगटी : प्रखंड के चजोरा गांव की 21 वर्षीया उमा देवी पति वीणा मंडल की चोटी बुधवार की रात करीब एक बजे सोये अवस्था में कट गयी. चोटी कटने का आभास जैसे ही महिला को हुआ उसके बाद वह बेहोश हो गयी. आनन फानन में घर के लोगों ने गांव के ही एक ओझा के पास ले जाकर उसका झाड़फूंक कराया. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. मामले पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि मामले की जानकारी ले रहे हैं. इस तरह की सूचना मुझे भी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




