एक लाख 90 हजार घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य : डीसी

गोड्डा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल अभियान के तहत गोड्डा जिला में एक लाख 90 हजार घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य में सबसे उत्साहित बातें यह है कि जिस जागरूकता के तहत गड्ढा खोदो अभियान चलाया गया था उसके रिजल्ट मिले […]
गोड्डा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल अभियान के तहत गोड्डा जिला में एक लाख 90 हजार घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य में सबसे उत्साहित बातें यह है कि जिस जागरूकता के तहत गड्ढा खोदो अभियान चलाया गया था उसके रिजल्ट मिले हैं. करीब 40 हजार गड्ढा खोदा गया है. इससे यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शौचालय बनाने के लिए प्रयत्नशील है.
गड्ढा खोदो अभियान में सभी प्रखंडों के बीडीओ ने दस- दस गड्ढा खोद कर ग्रामीणों को जागरूक किया. काफी दिनों के बाद समाहरणालय में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह मीडिया कर्मियों से काफी देर तक बातचीत की. डीसी ने कहा कि 132 गांवों में जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कार्य में 700 स्वंय सहायता समूह को जोड़ा गया है. प्रत्येक प्रखंड में 100 समूह हैं. 15 हजार समूह को जोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




