जिले में हर्ष व उल्लास के साथ मना त्योहार
Updated at : 08 Aug 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

रक्षाबंधन . बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध मांगी लंबी उम्र की दुआएं जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. राखी बंधाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार […]
विज्ञापन
रक्षाबंधन . बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध मांगी लंबी उम्र की दुआएं
जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. राखी बंधाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किया. वहीं बच्चों में राखी को लेकर काफी उत्साह देखा गया.
गोड्डा : जिले भर में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. घर- घर में त्योहार को लेकर बहनों ने विशेष तैयारी की थी. उपवास रख कर पूजा- पाठ किया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने रक्षा करने का संकल्प लिया. छोटे- छोटे बच्चों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह देखा गया. सुबह उठ कर स्नान करने के पश्चात अच्छे- अच्छे कपड़े पहन कर बच्चे खुशियां मनाते देखे गये. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह चरम पर था.
गोड्डा विधायक अमित मंडल के आवास पर रक्षा बंधन को लेकर बडी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने राखी पहनाया. महिला मोर्चा अध्यक्ष रिकीं देवी के नेत्रित्व में महिलाओं ने श्री मंडल को राखी पहनाते हुये भेंट स्वरूप उनसे क्षेत्र के कल्याणकारी योजनाओं को पूरी तन्मयता से जारी रखने की मांग किया. महिलाओं ने महिला कल्याण से जुडी योजनाओं को भी लागू करने की मांग किया.
खूब चला मिठाइयों का दौर : भाइयों ने बहनों को एक से बढ़ कर एक उपहार दिया. इस दौरान अच्छी- अच्छी मिठाइयों का दौर चला. एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा किया. बाजारों में मोतीचुर के लड्डू, बरफी, काजू किसमिस भरे मिठाई, रसकदम, रसगुल्ले, नारियल लड्डू आदि मिठाई की बिक्री खूब जम कर हुई.
चाइनीज राखी का हुआ बहिष्कार
शहर के ज्यादातर बहनों ने चाइनीज राखी का बहिष्कार किया. देशी राखी की खरीदारी सोमवार को महिलाओं व युवतियों की ओर से की गयी. रक्षा सूत्र व धागों वाली राखी की जम कर बिक्री हुई है.
बोआरीजोर में भी धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व : सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार बोआरीजोर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया. दिन के दस बजे से प्रारंभ हुई रक्षा बंधन में पुरे दिन बहनों ने अपने-अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा का सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान अनिश,अंशु, नीशु, अनन्या,लक्की, रीयू, पिंकी, रेखा, अमसी, आर्या, गोलू,आनंद सहित सभी भाई- बहनों ने पर्व को खुशी- खुशी मनाया. वहीं ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में रक्षा बंधन पर्व सादगी के साथ मनाया गया.
सुंदरपहाड़ी में मना भाई- बहन का त्योहार :
सुंदरपहाड़ी. सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार सुंदरपहाड़ी प्रखंड में भी धूमधाम से मनाया गया. नये- नये कपड़े पहन कर बहनों ने अपने- अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलायी. भाइयों ने सगुन के रूप में पैसे व अन्य उपहार दिये. बहनों के साथ खुशियां मनायी. रक्षाबंधन में बहनों ने राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. वहीं भाइयों ने हमेशा बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया. संुदरपहाड़ी के चंदना स्थित राय टोला के जंगल में आज वन विभगा की ओर से आयोजित पेंड बचाओ रक्षा करो के तर्ज पर पेंउों की रक्षा के लिये राखी बांधा गया. कार्यक्रम की शुरूआत नारियल फोडकर की गयी. मौके पर महिलाओं ने विधिवत रूप से पूजा कर पेंड पर कच्चे धागे बांध कर पेंड की रक्षा के लिये हर दम तैयार रहने का संकल्प लिया. महिलाओं का कहना था कि जिस तरह भाई अपने बहन की रक्षा व सुहाग की हिफाजत के लिये तैयार रहता है पेंउ भी उनके जीवन को सुखमय बनाने में मदद करता है. कहा कि ना तो पेंड काटेगें और ना ही कटने देंगें.
मौके पर डीएफओ राम भरत वनरक्षी रमन कुमार झा, अमित कुमार, राजीव , टीपू सुमन कुमार गुप्ता, डोमन ठाकुर,श्रवण कुमार व वन प्रबंधन समिति सदस्य गंगा मुनि मुर्मू, सिलोन राय, मालती देवी, सामवती देवी, लखिया देवी, मंगली देवी, रकसी देवी पार्वती देवी मुख्य रूप से मौजूद थी. पोड़ैयाहाट प्रखंड़ के देवदांड़ सरस्वती शिशु मंदिर के बहनों ने थाना परिसर में रक्षा बंणन को लेकर काय्रक्रम के तहत आरक्षियों को राखी बांधा. दौरान छोटी छोटी बहनों ने कलायी में राखी बांधते हुये अपराध मुक्त राष्ट्र निर्माण में ईश्वर से सहयोग की कामनाऐं की. थाना प्रभारी ने इस क्रम में बच्चों से भाव विभोर होकर स्नेह वाक्यों से संबोधित किया. तथा सभी बच्चीयों को मिठायी बांटा. मोके पर उपस्थित प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हर वर्ष समाज से उपेक्षित बस्ती , फिर राष्ट्र सेवा मेंे लगे सेना के जवान, आरक्षियों के बीच रक्षा बंधन कर पर्व की महत्ता को कायम रखता है. मौके पर बहनों में नीतु, उषा, रिया, तानिया, पूनम, रितु, पीयु, तुलसी, हेंमंती, मंजु के साथ आचार्य दिनेश कुमार व राजेश कुमार मौजूद थे. वहीं गुणधांसा स्थित वीना भारती आवासीय विद्यालय में रक्षा बंधन को लेकर सैकडों की संख्या में छात्राओं ने राखी बांधकर दात्रों के लंबी उम्र की कामना यिका. तथा छात्रों ने भी अपनी बहन के रक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहने का शपथ लिया.
जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. राखी बंधाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किया. वहीं बच्चों में राखी को लेकर काफी उत्साह देखा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




