भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा गुटबाजी का आरोप

Updated at : 08 Aug 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा गुटबाजी का आरोप

रानीश्वर : भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल पर पार्टी में गुटबाजी करने का रानीश्वर उत्तर भाग के पार्टी मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है़ उत्तर भाग के मंडल अध्यक्ष बबलू दत्त ने जिलाध्यक्ष श्री मंडल पर आरोप लगाया है कि रानीश्वर में भाजपा की बैठक हो रही है़ लेकिन प्रखंड के दक्षिण भाग के मंडल अध्यक्ष […]

विज्ञापन

रानीश्वर : भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल पर पार्टी में गुटबाजी करने का रानीश्वर उत्तर भाग के पार्टी मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है़ उत्तर भाग के मंडल अध्यक्ष बबलू दत्त ने जिलाध्यक्ष श्री मंडल पर आरोप लगाया है कि रानीश्वर में भाजपा की बैठक हो रही है़

लेकिन प्रखंड के दक्षिण भाग के मंडल अध्यक्ष व उत्तर भाग के मंडल अध्यक्ष को इसकी कोई सूचना नहीं है़
जिलाध्यक्ष मनामानी तरीके से पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक किया है़ उत्तर भाग के मंडल अध्यक्ष बबलू दत्त ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री मंडल कुमिरदहा पंचायत भवन में एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि पार्टी में गुटबाजी बरदाश्त नहीं की जायेगी़
फिर स्वयं जिलाध्यक्ष ने ही गुटबाजी शुरू कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है़ं
दक्षिण भाग के मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष उत्तम पाल ने भी कहा है कि जिलाध्यक्ष के द्वारा पार्टी की रानीश्वर में बैठक की उन्हें भी कोई सूचना नहीं दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola