अंबे कंपनी के चालकों ने चार घंटे काम का किया बहिष्कार
Updated at : 07 Aug 2017 2:31 PM (IST)
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने 15 दिनों में सुधार का दिया आश्वासन नयी दर से चालकों को भुगतान करने की कही बात बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के अंबे माइनिंग कंपनी में कार्यरत सैकड़ों चालकों ने मांगों के समर्थन में रविवार को चार घंटे तक कार्य बहिष्कार किया. सूचना मिलने पर कंपनी के पदाधिकारी अरुण सिंह व […]
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों ने 15 दिनों में सुधार का दिया आश्वासन
नयी दर से चालकों को भुगतान करने की कही बात
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के अंबे माइनिंग कंपनी में कार्यरत सैकड़ों चालकों ने मांगों के समर्थन में रविवार को चार घंटे तक कार्य बहिष्कार किया. सूचना मिलने पर कंपनी के पदाधिकारी अरुण सिंह व ललन ने पहुंच कर चालकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान चालकों ने कहा कि कंपनी मनमाने ढंग से कार्य करा रही है. मनमाने ढंग से वेतन का भुगतान किया जा रहा है.
राजमहल परियोजना के नियम का कंपनी पालन नहीं किया जा रहा है. 967 रुपये साइट मेंटेनेंस के नाम पर, 639 रुपये पीएफ व 266 रुपये अतिरिक्त प्रतिमाह काट लिया जा रहा है . इस कारण उनके समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. कंपनी के पदाधिकारी ने चालकों को आश्वस्त कराते हुए कह कि 15 दिनों कें अंदर समस्या को सुलझा लिया जायेगा. नयी दर से चालकों को भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




