महंगाई पर भारी बहनों का प्यार
Updated at : 07 Aug 2017 2:31 PM (IST)
विज्ञापन

शहीद स्तंभ चौक पर राखी खरीदारी करने दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही. 25 से 200 रुपये तक की राखी बाजार में बिक रही थी. वहीं मिठाई दुकान पर भी लोगों के भीड़ देर शाम तक लगी रही. रेशम के धागों से बने राखियों की डिमांड अधिक थी. गोड्डा : जिले में रक्षा बंधन […]
विज्ञापन
शहीद स्तंभ चौक पर राखी खरीदारी करने दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही. 25 से 200 रुपये तक की राखी बाजार में बिक रही थी. वहीं मिठाई दुकान पर भी लोगों के भीड़ देर शाम तक लगी रही. रेशम के धागों से बने राखियों की डिमांड अधिक थी.
गोड्डा : जिले में रक्षा बंधन की तैयारी पूरी हो गयी है. सोमवार को बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामनाएं करेंगी. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी बाजारों में राखी की खरीदारी के लिए भाई बहनों के लिए दुकानों में देखी गयी. महंगाई के बाद भी बहनों का प्यार भारी दिखा है. बहनें अपनी अपनी पसंद की राखी की खरीदारी कर रही है.
दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष 25 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखी की बाजारों में खूब डिमांड रही है. हालांकि सोमवार को भी राखी व उपहार की खरीदारी होना बांकी है. इसके लिए गोड्डा शहर के मुख्य बाजार के अलावा प्राइवेट बस स्टैंड से रौतारा चौक के बीच में एनएच 133 के किनारे कई अस्थायी दुकानों में राखी से सजी थी. इसके अलावा शहर के विभिन्न मिष्ठान दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही. अपनी-अपनी पसंद की मिठाई बहनें खरीद रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




