गोड्डा का रितिक राज हिमाचल प्रदेश के कनामो पर्वत पर आज से करेगा पर्वतारोहण

Updated at : 06 Aug 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा का रितिक राज हिमाचल प्रदेश के कनामो पर्वत पर आज से करेगा पर्वतारोहण

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के दल में शामिल गोड्डा का छात्र ऋतिक राज 16 हजार छह सौ फीट की ऊंचाई तय करेगा गोड्डा : गोड्डा के लोहिया नगर निवासी सुनील प्रसाद यादव का पुत्र ऋतिक राज रविवार से हिमाचल प्रदेश के कनामो पर्वत पर पर्वतारोहण करने वाला है. यह गोड्डा जिला के लिए गौरव की […]

विज्ञापन

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के दल में शामिल गोड्डा का छात्र ऋतिक राज

16 हजार छह सौ फीट की ऊंचाई तय करेगा
गोड्डा : गोड्डा के लोहिया नगर निवासी सुनील प्रसाद यादव का पुत्र ऋतिक राज रविवार से हिमाचल प्रदेश के कनामो पर्वत पर पर्वतारोहण करने वाला है. यह गोड्डा जिला के लिए गौरव की बात है. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के दल में शामिल गोड्डा के छात्र ऋतिक राज 16 हजार छह सौ फीट की ऊंचाई तय करेगा. इस ऊंचाई को तय करने के लिए आठ से 18 अगस्त तक का समय टीम ने सुनिश्चित किया है. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन में बेछेंद्री पाल के ग्रुप में ऋतिक का चयन होने पर उसे इस कामयाबी के दहलीज पर पहुंचने का मुकाम हासिल हुआ है.
ऋतिक के फैमिली में खुशी की लहर : ऋतिक के पिता सुनील प्रसाद यादव एक पारा शिक्षक हैं. लोहिया नगर में रहते हैं. वैसे उनका पैतृक गांव सदर प्रखंड के करहरिया गांव है. ऋतिक के पर्वतारोहण किये जाने को लेकर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी है. दादी उमा देवी, मां स्नेहलता कुमारी काफी खुश हैं.
संत थॉमस का छात्र रहा है ऋतिक :पिता ने बताया कि ऋतिक संत थॉमस का छात्र रहा है. मैट्रिक में 76.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. शुरू से ही पढ़ने में तेज तर्रार रितिक के 16 हजार फीट ऊंचाई पर पर्वतारोहण करने से गोड्डावासियों में हर्ष व्याप्त है.मां स्नेहलता कुमारी ने बताया कि ऋतिक को दादी ने बड़े नाजों से पाला है. दादी के आंखों का तारा ऋतिक के पर्वतारोहण कर लौटने का इंतजार 80 वर्षीय दादी उमा देवी कर रही हैं.
पिता ने कहा पुत्र ने दी बेइंतहां खुशी : पिता सुनील प्रसाद यादव पुत्र के इस कार्य को लेकर काफी खुश हैं. पिता ने कहा इकलौते पुत्र ने बेइंतहां खुशी दी है. अब उस पल का इंतजार है जब उसका पुत्र पर्वतारोहण कर हिमाचल प्रदेश से लौट कर गोड्डा आयेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola