एक पुरुष व दो महिला को लिया हिरासत में

Updated at : 06 Aug 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
एक पुरुष व दो महिला को लिया हिरासत में

कार्रवाई. घर में देह व्यापार के शक में पुलिस का छापा एसडीपीओ राजा मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी चार माह पहले भी पुलिस ने महिला के आवास पर गुप्त सूचना पर की थी छापेमारी शनिवार को भी पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना मेहरमा : देह व्यापार चलाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने मेहरमा […]

विज्ञापन

कार्रवाई. घर में देह व्यापार के शक में पुलिस का छापा

एसडीपीओ राजा मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी
चार माह पहले भी पुलिस ने महिला के आवास पर गुप्त सूचना पर की थी छापेमारी
शनिवार को भी पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
मेहरमा : देह व्यापार चलाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने मेहरमा थाना के पिरोजपुर बाइपास भगैया रोड में शनिवार की देर मीना यादव नामक महिला के घर पर छापेमारी की. इस दौरान घर से एक व्यक्ति तथा दो महिलाएं मिली.
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लायी है. हालांकि इससे पहले ही शायद मीना यादव को इसकी भनक मिल गयी थी वह मौके का फायदा उठाकर भाग निकली. छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ महगामा राजा मित्रा कर रहे थे. टीम में चार थाना की पुलिस में मेहरमा, ठाकुरगंगटी, ललमटिया व बेलबड्डा के पुलिस जवान के साथ महिला पुलिस बल भी साथ थी. पुलिस ने बताया कि देह व्यापार के गुप्त सूचना के आधार पर कथित रूप से मीना यादव के घर छापेमारी की गयी. पुलिस लगातार इसकी टोह में थी.
चार माह पहले भी हुई थी छापेमारी
मीना यादव नामक महिला के घर पर चार माह पहले भी पुलिस ने छापेमारी की थी. हालांकि मामले में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आया था. हालांकि शनिवार को छापेमारी के बाद ऐसा बताया जा रहा है कि किसी बड़े मामले का खुलासा हो सकता है.
मीना यादव के घर देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने शनिवार की शाम छापेमारी कर तीन लोगों को को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस पूरी तरह से मामले को खंगाल रही है .
– आर मित्रा, एसडीपीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola