ऑटो चालक से 47 सौ रुपये की छिनतई
Updated at : 01 Aug 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर के बरारी से लौट रहा था ऑटो चालक बिशाहा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट सदर अस्पताल में भरती है ऑटो चालक, थाना को दी सूचना गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के विशाहा गांव के पास आॅटो चालक बजरंगी यादव के साथ मारपीट कर 47 सौ रुपये की छिनतई कर ली गयी […]
विज्ञापन
भागलपुर के बरारी से लौट रहा था ऑटो चालक
बिशाहा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट
सदर अस्पताल में भरती है ऑटो चालक, थाना को दी सूचना
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के विशाहा गांव के पास आॅटो चालक बजरंगी यादव के साथ मारपीट कर 47 सौ रुपये की छिनतई कर ली गयी है. वारदात रविवार देर शाम की है. अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. ऑटो चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट पहाड़पुर का भेड़ा पंचायत का रहनेवाला है. जख्मी चालक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया कि देर शाम भागलपुर के बरारी से लौट रहे थे. सुबह में ही वह डाक कांवरियों को लेकर भागलपुर गये थे. विशाहा गांव के पास रूपुचक के समीप ही नाश्ता आदि करने के लिये उतरे. तभी अज्ञात बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी. आसपास लोगों ने बीच-बचाव करना चाहा. दूसरे दिन सोमवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




