गोड्डा : सौतेले बेटे ने डंडे से पिता को मार डाला

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में शुक्रवार की रात बात-बात में ही सौतेले बेटै ने बाप को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि मृतक परगना सोरेन (30) व आरोपित नाबालिग पुत्र दोनों नशे में था. पुलिस ने आरोपित पुत्र को पकड़ कर जेल भेज दिया है. साथ ही शव […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में शुक्रवार की रात बात-बात में ही सौतेले बेटै ने बाप को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि मृतक परगना सोरेन (30) व आरोपित नाबालिग पुत्र दोनों नशे में था. पुलिस ने आरोपित पुत्र को पकड़ कर जेल भेज दिया है. साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि आरोपी पुत्र द्वारा मृतक को खेत में काम करने के लिये कहा जा रहा था. दोनों नशे में थे. जब पिता ने काम करने से इनकार कर दिया तो आरोपी पुत्र ने ही डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के सिर व सीने में चोट के कारण ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




