मेहरमा के ढोलिया नदी में डूब कर दो बच्चे की मौत

Updated at : 30 Jul 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा के ढोलिया नदी में डूब कर दो बच्चे की मौत

मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के सिमानपुर पंचायत के सिमानपुर गांव के ढोलिया नदी में में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार दिन के करीब एक बजे ढोलिया नदी में स्नान करने गये दीपक कुमार साह (11) व राहुल कुमार साह (09) […]

विज्ञापन

मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के सिमानपुर पंचायत के सिमानपुर गांव के ढोलिया नदी में में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार दिन के करीब एक बजे ढोलिया नदी में स्नान करने गये दीपक कुमार साह (11) व राहुल कुमार साह (09) की पानी में डूबने से मौत हो गयी.

मेहरमा के ढोलिया नदी में…
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण ढोलिया नदी में पांच फीट ऊपरी सतह पर पानी का बहाव जारी है. दोनों बच्चे नहाने गये तो पानी की धार में डूबते चले गये. पास स्नान कर रहे कुछ बच्चों ने दोनों भाइयों को डूबते हुए देखा तो हल्ला मचाया. जब तक ग्रामीण जुट कर नदी में बच्चे को बचाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पानी में ही दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गयी.
परिवार द्वारा मृतक बच्चों के किसी भी प्रकार का लाभ लिये जाने तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार किये जाने के बाद दोनों बच्चों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पानी में डूब कर बच्चे की मौत हुई है.’’
-देव कुमार होरो, थाना प्रभारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola