मेहरमा के धमड़ी में बनेगा इत्र पार्क
Updated at : 29 Jul 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

स्वीकृति. अब गोड्डा की फिजां में बिखरेगी इत्र की खुशबू गोड्डा : शहर की फिजा में अब इत्र की खुशबू बिखरेगी. वर्षों से चल रही इत्र पार्क के निर्माण को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गयी है. गोड्डा संसदीय क्षेत्र मेहरमा प्रखंड में प्रस्तावित कन्नौज इत्र संस्थान के विस्तार शाखा की स्वीकृति केंद्र […]
विज्ञापन
स्वीकृति. अब गोड्डा की फिजां में बिखरेगी इत्र की खुशबू
गोड्डा : शहर की फिजा में अब इत्र की खुशबू बिखरेगी. वर्षों से चल रही इत्र पार्क के निर्माण को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गयी है. गोड्डा संसदीय क्षेत्र मेहरमा प्रखंड में प्रस्तावित कन्नौज इत्र संस्थान के विस्तार शाखा की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दी है. यह इत्र संस्थान खुलने से संताल परगना के किसानों के रोजगार विकसित होंगे. किसान मेंथोल, पुदीना, नींबू, सुगंधित फुल, तूलसी, लेमन ग्रास की खेती का लाभ मिलेगा. इस संस्थान में तरह-तरह के इत्र तैयार किया जायेंगे. केंद्रीय सुक्ष्म लघु और मध्य उद्यम मंत्रालय के निदेशक संजीव चावला ने कन्नौज इत्र संस्थान के निदेशक को पत्र भेज कर कहा है कि झारखंड सरकार गोड्डा के मेहरमा में 20 एकड़ भूमि व पहले फेज में एक करोड़ देने को तैयार है.
इत्र संस्थान में औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाये जायेंगे. इसमें किसानों को ट्रेनिंग दी जायेगी व आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहयोग भी किया जायेगा. इत्र के विस्तार शाखा में विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण भी दिया जायेगा.
मेहरमा के धमड़ी…
श्री चावला ने कन्नौज इत्र संस्थान के निदेशक को 10 दिनों के अंदर मेहरमा में विस्तार शाखा स्थापित करने तकनीकी रिपोर्ट मांगी है, जल्द ही टीम स्थल निरीक्षण करेगी.
ठाकुरगंगटी में सैनिक स्कूल की भी मिली स्वीकृति : सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर केंद्र ने इत्र पार्क के अलावा ठाकुरगंगटी में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले सैनिक स्कूल को भी स्वीकृति दी है. यह जानकारी महगामा विधायक अशोक भगत ने दी है. श्री भगत ने कहा कि जिले के लिए यह बड़ा तोहफा है. मेहरमा प्रखंड के धमड़ी स्थित चरवाहा विद्यालय के पास अब इत्र पार्क का निर्माण होगा. विस्तृत भू-भाग में जमीन का प्रस्ताव सरकार की ओर से पूर्व में ही भेजा गया था. जिसे आज केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है. वहीं करीब डेढ़ सौ करोड़ की योजना से संचालित होने वाले सैनिक स्कूल निर्माण की भी स्वीकृति भारत सरकार ने दी है. ठाकुरगंगटी प्रखंड के मोपहाड़ी के पास सैनिक स्कूल का निर्माण कराया जायेगा.
पौड़ैयाहाट में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया
इधर, पोड़ैयाहाट प्रखंड में इंडस्ट्रियल एरिया निर्माण की स्वीकृति सांसद के पहल पर मिल गयी है. पहले से ही इंजीनियरिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज की स्वीकृति के बाद चामूडीह स्थित 65 एकड़ एरिया में इंडस्ट्रियल एरिया के खुल जाने के कारण क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी. यहीं पर बड़ा कोल्ड स्टोरेज भी खुलेगा. इंडस्ट्रियल एरिया की स्वीकृति पर पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने सांसद तथा सरकार को बधाई दी है.
ठाकुरगंगटी में करीब 150 करोड़ की लागत से सैनिक स्कूल को भी मिली स्वीकृति
ठाकुरगंगटी के मोपहाड़ी में सैनिक स्कूल व मेहरमा के धमड़ी में इत्र पार्क की स्वीकृति से गोड्डा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेगा. सरकार ने क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा है.
-निशिकांत दुबे, सांसद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




