डीएवी शिक्षक के खाते से उड़ाये पांच हजार
Updated at : 29 Jul 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बन मांगा एटीएम का नंबर महगामा : गोड्डा में एक और साइबर क्राइम के तहत ठगी के शिकार हुए हैं. ऊर्जानगर के डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक नित्यानंद सतीश मिश्रा के खाते से साइबर अपराधियों ने पांच हजार रुपये उड़ा लिये. अपराधियों ने एक्सिस बैंक का मैनेजर का हवाला देकर राशि की […]
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बन मांगा एटीएम का नंबर
महगामा : गोड्डा में एक और साइबर क्राइम के तहत ठगी के शिकार हुए हैं. ऊर्जानगर के डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक नित्यानंद सतीश मिश्रा के खाते से साइबर अपराधियों ने पांच हजार रुपये उड़ा लिये. अपराधियों ने एक्सिस बैंक का मैनेजर का हवाला देकर राशि की ठगी की है. शिक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि दोपहर में फोन कर अपराधियों ने कहा कि उनके खाते का एटीएम व पिन नंबर आदि खराब हो गया है. इसको बदलना है इसको लेकर जैसे ही शिक्षक ने अपना एटीएम नंबर आदि दिया वैसे ही खाते से पांच हजार रुपये निकाल ली.
उन्होंने बैंक जाकर इसकी पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि उनके खाते से पांच हजार रुपये निकल चुकी है. बैंक के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. गोड्डा में साइबर क्राइम का यह कोई नया मामला नहीं है. इसके पहले भी हाल के दिनों में कई साइबर अपराध हुए हैं. इसको रोक पाने में पुलिस विफल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




