ओडीएफ प्लान तैयार करने का निर्देश
Updated at : 29 Jul 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ ने की पंचायत सेवक व रोसे के साथ बैठक लक्ष्य के अनुसार शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने का भी दिया निर्देश कहा, कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई गोड्डा : पंचायत सेवकों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के सभागार भवन में हुई. बैठक में बीडीओ शाईनी तिग्गा ने पंचायत का ओडीएफ प्लान तैयार करने […]
विज्ञापन
बीडीओ ने की पंचायत सेवक व रोसे के साथ बैठक
लक्ष्य के अनुसार शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने का भी दिया निर्देश
कहा, कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गोड्डा : पंचायत सेवकों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के सभागार भवन में हुई. बैठक में बीडीओ शाईनी तिग्गा ने पंचायत का ओडीएफ प्लान तैयार करने सहित मनरेगा के कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया.
बीडीओ शाईनी तिग्गा ने पंचायत सेवकों से कहा कि किसी भी हाल में नियत समय पर पंचायत का ओडीएफ प्लान तैयार करना है. इसके लिये क्षेत्र में जागरूकता फैलायी जाये. साथ ही कहा कि वैसे छूटे हुए लाभुक जिनको इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ नहीं मिला है उनको इस योजना का लाभ देने के लिये ग्रामसभा में प्राथमिकता के आधार पर तैयार सूची को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करें.
ताकि नियत समय पर सभी कार्यों को पूरा हो सके. साथ ही जॉब कार्ड के वेरिफिकेशन सहित डिले पेंमेंट की समस्या से छुटकारा पाने का भी निर्देश दिया. बैठक में पंचायत सेवक व जनसेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




