28 दिन में मिले 161 कालाजार रोगी
Updated at : 29 Jul 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान. कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग खोज पखवारा चला रहा है. इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर मरीजों की खोज कर रहे हैं. सर्वाधिक मामले सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर में हैं. गोड्डा : जिले में कालाजार खोज पखवारा चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मी […]
विज्ञापन
अभियान. कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग खोज पखवारा चला रहा है. इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर मरीजों की खोज कर रहे हैं. सर्वाधिक मामले सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर में हैं.
गोड्डा : जिले में कालाजार खोज पखवारा चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मी कालाजार को जड़ से मिटाने को लेकर मुहिम तेज कर चुके हैं. मलेरिया विभाग के एमटीएस, केटीएस, एमपीडब्लू व एसआइ के सहयोग से रोगियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. इस मामले में डीडीसी वरुण रंजन, सीएस डॉ प्रवीण राम व डीएमओ डॉ राम प्रसाद ने बेहतर टीम वर्क के माध्यम से 28 दिनों में कुल 161 कालाजार के रोगी की खोज कर ली गयी है. चिकित्सकों ने इन मरीजों में कालाजार की पुष्टि की है. इसके बाद सदर अस्पताल, महगामा रेफरल अस्पताल, ठाकुरगंगटी रेफरल अस्पताल व सभी सीएचसी में रोगियों का इलाज किया जा रहा है. इधर, इस खोज कार्यक्रम ने 28 दिनों के दौरान कुल 2924 सस्पेक्टेड रोगियों को चिह्नित किये गये हैं.
183216 घरों में हुआ खोज
जिला भीबीडी सलाहकार हेमंत कुमार ने बताया कि हाउस टू हाउस सर्च के दौरान कर्मियों ने कुल 183216 घरों में रोगियों को खोजने का कार्य किया गया है. जिसमें सदर प्रखंड क्षेत्र के 850 घर, पथरगामा के 818, महगामा के 1352, मेहरमा के 915, ठाकुरगंगटी के 553, बोआरीजोर के 1600, पोड़ैयाहाट के 1120 तथा सुंदरपहाड़ी के 717 घरों में रोगी को खोजने का काम किया गया. सफलता प्राप्त हुई कुल 161 रोगी को खोज कर इलाज किया जा रहा है.
कालाजार में मुख्य तौर पर भीएल रोगी के इलाज पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत किया गया है. आगे भी रोगी के खोजने का काम जारी रहेगा. टीम वर्क से रोगियों को खोजने का काम पूरी तरह से किया जा सका है. सभी का सहयोग अपेक्षित रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




