महिला ने की आत्महत्या दु:खद. रेलपार इलाके में हाइस्कूल रोड की घटना

Updated at : 28 Jul 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या दु:खद. रेलपार इलाके में हाइस्कूल रोड की घटना

मिहिजाम : मिहिजाम नगर के रेलपार इलाके में हाइस्कूल रोड स्थित एक मकान में 47 वर्षीय महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार दाेपहर 12 बजे की है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका नाम गिरजा देवी है. वह लोगों […]

विज्ञापन

मिहिजाम : मिहिजाम नगर के रेलपार इलाके में हाइस्कूल रोड स्थित एक मकान में 47 वर्षीय महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार दाेपहर 12 बजे की है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका नाम गिरजा देवी है. वह लोगों के घर में दाई का काम कर गुजार कर रही थी.

उसके दो पुत्र व एक पुत्री है. बड़ा बेटा हॉकर का काम करता है. छोटा बेटा बहन के घर रहता है. इसी दौरान गुरुवार को महिला अपने कमरे के पंखे से साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है. पड़ोसियों ने बताया कि गिरजा के पति सकल पासवान का देहांत चार वर्ष पूर्व हो गया था. सकल भी हॉकर का काम करता था. उसकी मौत के बाद घर की हालात बिगड़ गयी. मृतका लोगों के घरो में दाई का काम कर अपना गुजर-बसर कर रही थी. सूचना पर शव को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी थी. सूचना पर मिहिजाम थाना के एसआइ लालेश्वर पासवान ने पहुंचे और जांच किया. उन्होंने बताया कि महिला का शव फांदे से लटका मिला है. आत्महत्या का मामला प्रतित होता है. शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया गया है.

…आखिर क्यों लगाई फांसी
आखिर गिरजा ने फांसी क्यों लगाई यह सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहा है. पड़ासियों की माने तो घटना से कुछ मिनट पहले गिरजा दुकान से दाल लेकर आयी है. उसे कोयले के चूल्हे में पकने के लिए रखती है. थोड़ी देर बाद वह कमरे में जाकर फांसी लगा लेती है. चंद मिनटो में ही ऐसा क्या हो गया कि एक इंसान जो सामान्य दिख रहा था अचानक मौत को गले लगा लिया. घटना से थोड़ी देर पहले बड़ा बेटा भी अपने रोजमर्रा के काम को लेकर घर से निकला था. बाहर चूल्हे पर चढ़ी दाल के तेज उफान को देख पड़ोसी ने जानकारी देने के लिए गिरजा को आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर कमरे में झांका तो वह फंदे पर लटक रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola