सीएसपी व प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दिये अहम दिशा निर्देश

Updated at : 26 Jul 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी व प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दिये अहम दिशा निर्देश

काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित इ कार्यालय में इ ब्लॉक मैनेजर अनुराज टुडू ने प्रज्ञा केंद्र व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों के साथ बैठक कर अहम दिशा निर्देश दिये. श्री मुर्मू ने सीएससी संचालकों को पीएमजी दिशा का रेजिस्ट्रेशन करने व इसके माध्यम से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के लोगों को कंप्यूटर […]

विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित इ कार्यालय में इ ब्लॉक मैनेजर अनुराज टुडू ने प्रज्ञा केंद्र व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों के साथ बैठक कर अहम दिशा निर्देश दिये. श्री मुर्मू ने सीएससी संचालकों को पीएमजी दिशा का रेजिस्ट्रेशन करने व इसके माध्यम से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के लोगों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने को लेकर अहम जानकारी दी.

प्रखंड के चिह्नित सात स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण विभिन्न सीएससी केंद्रों द्वारा दिया जाना है. केंद्र में आने वाले में प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन संबंधी सारी प्रक्रिया एक दो दिन में पूर्ण कर लेने की बात कही. साथ ही पंचायत भवन में केंद्र के नियमित संचालन, रेट चार्ट के अनुसार कार्य करना, केंद्र को व्यवस्थित व साफ-सुथरा रखने, प्रमाण पत्रों का लेखा जोखा रजिस्टर बनाने सहित अन्य कई दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola