सीएनटी-एसपीटी संशोधन दोबारा आया तो होगा आंदोलन
Updated at : 26 Jul 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय सचिव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा राजमहल हाउस में हुई झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक महागामा : ऊर्जा नगर के राजमहल हाउस में प्रखंड झामुमो कमेटी बैठक केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री मिश्रा ने राज्य के रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए हर मोरचे […]
विज्ञापन
केंद्रीय सचिव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा
राजमहल हाउस में हुई झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक
महागामा : ऊर्जा नगर के राजमहल हाउस में प्रखंड झामुमो कमेटी बैठक केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री मिश्रा ने राज्य के रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए हर मोरचे पर विफल रहने का आरोप लगाया. कहा कि एसपीटी-सीएनटी एक्ट को दुबारा लाया गया तो पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा. झारखंड में इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी कि यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रसाशन सुने. मुख्यमंत्री किसी व्यक्ति विशेष के नहीं होते हैं. सभी जनता के लिए सरकार होती है. जनता के हित के बारे में सरकार को सोचना चाहिए.
प्रदेश के किसानों की हालत ठीक नहीं है, कर्ज के टेंशन में किसान आत्महत्या करने को विवश है. श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे देश को बहुराष्ट्रीय प्रधानमंत्री मिले हैं. जिन्होंने कई विदेश दौरे की लेकिन एक भी उद्योपति भारत में नहीं आये. इससे साफ जाहिर होता है कि जनता की गाढ़ी कमाई को उन्होंने विदेश यात्रा में खर्च कर दिया है. बैठक के दौरान कमेटी का विस्तार कर सर्वसम्मति से प्रखंड उपाध्यक्ष हैदर अली, सह सचिव सलीम परवाना, कोषाध्यक्ष मो मजीद को मनोनित किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो सुलतान, मो सहबाज अंसारी, आनंद किशोर ओझा, जुगनू मिश्रा, इसहाक अंसारी, सकील अंसारी, सकील अंसारी, अब्दूल अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




