12 दिन में मिले सौ कालाजार रोगी कार्यक्रम. घर- घर जाकर ढूंढे जा रहे मरीज
Updated at : 13 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में कालाजार रोगियों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव दौरा कर रही है. चिह्नित मरीजों क इलाज चल रहा है. गोड्डा : कालाजार के रोगियों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से रेस हो गये हैं. टीम हर दिन प्रभावित […]
विज्ञापन
जिले में कालाजार रोगियों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव दौरा कर रही है. चिह्नित मरीजों क इलाज चल रहा है.
गोड्डा : कालाजार के रोगियों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से रेस हो गये हैं. टीम हर दिन प्रभावित गांवों में घर- घर मरीजों को ढूंढ़ने का काम कर रही है. इसका परिणाम विभाग को हाथ भी लग रहा है. अलग- अलग प्रखंडों में टीम पहुंचकर घर- घर जाकर रोगियों के डिटेल्स लेने के बाद रोगी की जांच कर कालाजार के मरीज मिलने पर इलाज भी शुरू कर दिया है. दीवारों पर निशान भी लगाने का काम कर रही है.
जिला वीबीडी सलाहकार हेमंत कुमार ने बताया कि 12 जुलाई तक आठ प्रखंडों के प्रभावित गांवों में 63,460 घरों को सर्च किया गया है. ब्लड सैंपल के दौरान 1502 सस्पेक्टेड रोगी पाये गये हैं. अब तक कुल 100 कालाजार के रोगियों को चिन्हित किया गया है. इसमें कालाजार के 46 तथा पीकेडीएल के 54 रोगी की खोज की गयी है.
सदर प्रखंड में जमे रहते हैं कुछ एमपीडब्ल्यू वर्कर
कालाजार खोज पखवाड़ा का महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम चल रहा है. इसके लिए नोडल पदाधिकारी डीडीसी बनाये गये हैं. सीएम के निर्देश के आलोक में डीसी, सीएस, डीएमओ सभी मामले में संवेदनशील हैं. इसके बावजूद सदर प्रखंड के कार्यालय में कुछ एमपीडब्ल्यू वर्कर क्षेत्र में कार्य करने की जगह दिनभर लाइजनिंग में लगे रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




