भावी डॉक्टरों का मर्ज बढ़ रहा, नहीं मिल रही दवा
Updated at : 02 Jul 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

आंदोलन . परसपानी होमियोपैथ कॉलेज में छात्रों की बेमियादी भूख हड़ताल जारी पांच सूत्री मांगों को लेकर होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा. चार दिनों से कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे हैं. छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ रही है वहीं कोई सुधि नहीं ले रहा है. गोड्डा […]
विज्ञापन
आंदोलन . परसपानी होमियोपैथ कॉलेज में छात्रों की बेमियादी भूख हड़ताल जारी
पांच सूत्री मांगों को लेकर होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा. चार दिनों से कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे हैं. छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ रही है वहीं कोई सुधि नहीं ले रहा है.
गोड्डा : राज्य के एकमात्र होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल परसपानी में पांच सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा. चार दिन से भावी डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन सुधि नहीं ले रहा है. लगातार 96 घंटे से भूखे-प्यासे बैठे 22 छात्र-छात्राओं की स्थिति भी बदतर हो गयी है. आंदोलनकारी छात्रों में ग्लूकोज की कमी के साथ उनका बीपी भी कमता जा रहा है. भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुये छात्र संघ अध्यक्ष सिकंदर कुमार, गौतम कुमार, रजनीश कुमार, प्रतिमा सोरेन, पीयूष कुमार ने बताया कि आज डॉक्टर-डे है.
यदि सब कुछ ठीक ठाक रहता तो काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाता. लेकिन समस्या को लेकर सरकार के सामने हाथ फैलाने को विवश हैं. कहा कि राज्य के भावी डॉक्टर्स भूखे हैं, मगर इस बात की चिंता किसी को भी नहीं है. उन्होंने बताया कि जब उनकेे मामले में सभी की पहल हो रही है तो जिला प्रशासन की ओर से लिखित समझौता क्यों नहीं किया जा रहा है. कहा कि उलटे पदाधिकारी आकर धौंस जमाकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम करते हैं.
डॉक्टर्स-डे पर बेहाल रहे भावी डाॅक्टर
दूसरे दिन भी झामुमो जिला अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं की टीम पहुंचकर, प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन से की बात
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं ने कहा : आरपार की लड़ाई है नहीं हटेंगें पीछे
आंदोलन के समर्थन में आगे आया झामुमो
अनशन पर बैठे छात्रों को नैतिक समर्थन देते हुये लगातार दूसरे दिन झामुमो जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, सचिव बासुदेव सोरेन, गौतम मंडल, बच्चन दर्वे, राजू हांसदा, अमित कुमार भगत, मुकेश मंडल, मदन कुमार, रोशन कुमार , हिमांशु कुमार तथा रवि हांसदा पहुंचकर छात्रों से बातचीत की. श्री मंडल ने प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन से बात कर जानकारी दी. श्री मंडल ने बताया कि मामले को लेकर श्री सोरेन भी छात्रों के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं. कहा कि उनके मामले को विधानसभा तक ले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




