जीएसटी के प्रसारण व परिचर्चा पर हुआ मंथन
Updated at : 30 Jun 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

नगर भवन भतडीहा में की गयी है प्रसारण की व्यवस्था- डीडीसी िनकासी व्ययन पदाधिकारी के अलावा चेंबर के पदाधिकारी लेंगे भाग गोड्डा : जीएसटी लागू किये जाने के संदर्भ में संसद के केंद्रीय कक्ष में 30 जून को होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को डीआरडीए कक्ष में डीडीसी […]
विज्ञापन
नगर भवन भतडीहा में की गयी है प्रसारण की व्यवस्था- डीडीसी
िनकासी व्ययन पदाधिकारी के अलावा चेंबर के पदाधिकारी लेंगे भाग
गोड्डा : जीएसटी लागू किये जाने के संदर्भ में संसद के केंद्रीय कक्ष में 30 जून को होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को डीआरडीए कक्ष में डीडीसी वरुण रंजन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और विचार विमर्श किया. डीडीसी श्री रंजन ने बताया कि सीधा प्रसारण की व्यवस्था राज्य के प्रत्येक जिलों में की जा रही है.
गोड्डा जिला में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए नगर भवन भतडीहा में व्यवस्था की गयी है. इसके लिए पदाधिकारियों को समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया गया है. इसमें जिले के सभी व्यवसायी वर्ग के साथ साथ जिला प्रशासन के तमाम निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भाग लेंगे. उपायुक्त के विशेष पदाधिकारी मनोज कुमार को इस आशय का पत्र निर्गत करने को कहा गया है. चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की जिम्मेवारी वाणिज्य कर पदाधिकारी की होगी.
डीडीसी श्री रंजन ने बताया कि सीध प्रसारण का कार्यक्रम रात्रि 11 से 12 बजे के बीच होगा. इससे पूर्व रात्रि दस से ग्यारह बजे के बीच जीएसटी विषय पर एक सामान्य परिचर्चा भी आयोजित होगी. इसमें व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ- साथ विशेषज्ञ लोगों को जानकारी देंगे. बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का, वाणिज्यकर पदाधिकारी मो गाबिल, उपायुक्त के विशेष पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, उत्पाद पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा, इडी मैनेजर हेमंत कुमार, सहायक प्रोग्रामर बमबम कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




