गोड्डा. बिकने से बची रेड़ी गांव की बिटिया

Updated at : 24 Jun 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा. बिकने से बची रेड़ी गांव की बिटिया

गोड्डा : सदर प्रखंड के रेड़ी गांव की नाबालिग शुक्रवार को बिकने से बच गयी. नाबालिग गांव में रोजमर्रा के तरह अपना काम कर रही थी. इसी बीच उत्तर प्रदेश से आये दलालों ने जबरन नाबालिग को ले जाने का प्रयास किया. नाबालिग के विरोध करने के बाद दलालों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में खींचकर […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के रेड़ी गांव की नाबालिग शुक्रवार को बिकने से बच गयी. नाबालिग गांव में रोजमर्रा के तरह अपना काम कर रही थी. इसी बीच उत्तर प्रदेश से आये दलालों ने जबरन नाबालिग को ले जाने का प्रयास किया. नाबालिग के विरोध करने के बाद दलालों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में खींचकर बिठाना चाहा. इस पर नाबालिग ने हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में लड़की के छोटे भाई ने भी हंगामा किया इस पर गांव के लोग जुट गये तथा दलालों को खदेड़ दिया. ग्रामीणों का विरोध देखने के बाद दलाल भाग खड़े हुए.

बिकने से बची रेड़ी गांव की…
कार को तेजी से निकालने में ही अपनी भलायी समझी. उधर इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को भी दी. लेकिन जब पुलिस की आनाकानी देखी तो ग्रामीणों ने स्वयं ही मोरचा संभाल लिया. ग्रामीणों की कार्रवाई देखकर वाहन लेकर सभी तेजी से भागने लगे.
यूपी से लाल रंग के वाहन से आये थे दलाल : लोगों ने बताया कि दलाल लाल रंग के वाहन पर आये थे तथा वाहन पर यूपी का नंबर लिखा था. दलाल में एक महिला भी थी. वह गाड़ी में ही बैठी रही तथा पुरुष ही नाबालिग को खींचने का काम कर रहे थे.
दलालों ने बताया बड़े भाई को दे चुके हैं राशि
जब ग्रामीणों ने दलालों को घेरा तो बताया कि वे लड़की के भाई को पूर्व में ही रुपये दे चुके हैं. तब ही जाकर वे लड़की को लेने आये थे. कहा : बड़े भाई को दस हजार की राशि दिया गया है. लड़की मिलने के बाद और भी देने की बात थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola