गोड्डा के धान व्यवसायी से लिट्टीपाड़ा में 16 लाख की लूट

लिट्टीपाड़ा/गोड्डा : पाकुड़-गोड्डा मुख्यपथ पर गुरुवार की शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चाटकम के समीप धान व्यवसायी लीला भगत से करीब 16 लाख रुपये हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि धान व्यवसायी लीला भगत अपने बेटे गुड्डू भगत के साथ हिरणपुर हाट में धान बेचने गये थे. अपराधियों ने […]
लिट्टीपाड़ा/गोड्डा : पाकुड़-गोड्डा मुख्यपथ पर गुरुवार की शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चाटकम के समीप धान व्यवसायी लीला भगत से करीब 16 लाख रुपये हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि धान व्यवसायी लीला भगत अपने बेटे गुड्डू भगत के साथ हिरणपुर हाट में धान बेचने गये थे. अपराधियों ने इन दोनों पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल भी कर दिया है. दोनों घायल का इलाज सुंदरपहाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है.
पिता-पुत्र गोड्डा जिले के सरौनी के रहने वाले हैं. जब महेशपुर मवेशी हाट से वापस घर बाइक से जा रहे थे तो रास्ते में एक एंबुलेंस ने इनका पीछा किया. चाटकम के पास अपराधियों ने इन्हें रोका और हथियार के बल पर पास में रखे 16 लाख रुपये छीन लिया. साथ ही इनके साथ मारपीट भी किया. दोनों जख्मी हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




