गोड्डा के धान व्यवसायी से लिट्टीपाड़ा में 16 लाख की लूट

Updated at : 23 Jun 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के धान व्यवसायी से लिट्टीपाड़ा में 16 लाख की लूट

लिट्टीपाड़ा/गोड्डा : पाकुड़-गोड्डा मुख्यपथ पर गुरुवार की शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चाटकम के समीप धान व्यवसायी लीला भगत से करीब 16 लाख रुपये हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि धान व्यवसायी लीला भगत अपने बेटे गुड्डू भगत के साथ हिरणपुर हाट में धान बेचने गये थे. अपराधियों ने […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा/गोड्डा : पाकुड़-गोड्डा मुख्यपथ पर गुरुवार की शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चाटकम के समीप धान व्यवसायी लीला भगत से करीब 16 लाख रुपये हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि धान व्यवसायी लीला भगत अपने बेटे गुड्डू भगत के साथ हिरणपुर हाट में धान बेचने गये थे.

अपराधियों ने इन दोनों पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल भी कर दिया है. दोनों घायल का इलाज सुंदरपहाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है. पिता-पुत्र गोड्डा जिले के सरौनी के रहने वाले हैं. जब महेशपुर मवेशी हाट से वापस घर बाइक से जा रहे थे तो रास्ते में एक एंबुलेंस ने इनका पीछा किया. चाटकम के पास अपराधियों ने इन्हें रोका और हथियार के बल पर पास में रखे 16 लाख रुपये छीन लिया. साथ ही इनके साथ मारपीट भी किया. दोनों जख्मी हो गये हैं.

सरौनी पहुंची लिट्टीपाड़ा पुलिस: मामले को लेकर थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली है. अपराधियों का पीछा किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक लिट्टीपाड़ा पुलिस अपराधियों का पीछा करते-करते सुंदरपहाड़ी के सरौनी गांव पहुंच गयी है. गोड्डा नगर थाना पुलिस शक के आधार पर एक एंबुलेंस को पकड़ा है.
गोड्डा जिले के सरौनी के रहने वाले हैं पीड़ित
लीला भगत अपने बेटे गुड्डू भगत के साथ हिरणपुर हाट आये थे धान बेचने
एंबुलेंस पर सवार अपराधियों ने किया इनका पीछा
हथियार के बल पर लूट लिये रुपये
मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola