सुंदरपहाड़ी के अडाणी पोटा केबिन में गिरा ठनका

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी के जितपुर कोल ब्लॉक के पहाड़पुर स्थित अडाणी के पोटा केबिन में बुधवार को तेज वारिस के साथ ठनका गिरा. हालांकि ठनका से कंपनी के पोटा केबिन सह अॉफिस में किसी भी तरह का नुकसान नहीं बताया जा रहा है. आस पास के लोगों के अनुसार ठनका की तीव्रता व चमक इतनी […]
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी के जितपुर कोल ब्लॉक के पहाड़पुर स्थित अडाणी के पोटा केबिन में बुधवार को तेज वारिस के साथ ठनका गिरा. हालांकि ठनका से कंपनी के पोटा केबिन सह अॉफिस में किसी भी तरह का नुकसान नहीं बताया जा रहा है. आस पास के लोगों के अनुसार ठनका की तीव्रता व चमक इतनी तेज थी की जोरदार आवाज के कारण आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गये. ठनका गिरने के बाद सूचना पर कंपनी के अधिकारी मनीष सिंह ने जायजा लिया. श्री सिंंह ने बताया कि केबिन का फ्यूज एवं एससीवी की जांच आदि की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




