पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

Updated at : 21 Jun 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

विरोध . मुरली के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन सात दिन पूर्व डांड़ै के सलैया में रेल पटरी के पास मुरली की गला रेत कर हुई थी हत्या अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के लोग गोड्डा : पोड़ैयाहाट के डाड़ै गांव में पिछले दिनों मुरली प्रसाद साह की हत्या मामले […]

विज्ञापन

विरोध . मुरली के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन

सात दिन पूर्व डांड़ै के सलैया में रेल पटरी के पास मुरली की गला रेत कर हुई थी हत्या
अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के लोग
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के डाड़ै गांव में पिछले दिनों मुरली प्रसाद साह की हत्या मामले में गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मंगलवार को लोगों ने समाहरणालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. बैनर व तख्ती लिये हुये लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि सात दिन पूर्व डांड़ै गांव के मुरली प्रसाद साह की हत्या गला रेंतकर कर दी गयी थी. शव पुलिस को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे पटरी के किनारे मिला था. लेकिन अब तक पुलिस द्वारा हत्यारे की धर पकड़ नहीं किये जाने के मामले के विरोध में ही गांव के सैकड़ों लोगों ने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाया है. प्रदर्शनकारियों ने एसपी से भी मिलने का प्रयास किया.
लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. इंस्पेक्टर गोपाल सिंह के आश्वासन के बाद लोग माने. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामजीवन साह ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है. जबकि घटनास्थल पर ही पर्याप्त साक्ष्य पुलिस काे मिला है. पुलिस द्वारा इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola