भोड़ाय भादो टोला में हुई पोखर की कटाई
Updated at : 17 Jun 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : प्रखंड के भोड़ाय भादो टोला में राजमहल परियोजना द्वारा कोयला उत्खनन के लिए भूमि विस्तार हेतु पोखर की कटाई का कार्य शुक्रवार को किया गया. इस दौरान महगामा एसडीओ संजय पांडेय, मजिस्ट्रेट प्रवीण चौधरी, इसीएल के कार्मिक प्रबंधक एसए राव यादव, एस चौहान, ललमटिया पुलिस भी मौजूद थे. मालूम हो कि भोड़ाय भोदा […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : प्रखंड के भोड़ाय भादो टोला में राजमहल परियोजना द्वारा कोयला उत्खनन के लिए भूमि विस्तार हेतु पोखर की कटाई का कार्य शुक्रवार को किया गया. इस दौरान महगामा एसडीओ संजय पांडेय, मजिस्ट्रेट प्रवीण चौधरी, इसीएल के कार्मिक प्रबंधक एसए राव यादव, एस चौहान, ललमटिया पुलिस भी मौजूद थे. मालूम हो कि भोड़ाय भोदा टोला के ग्रामीणों द्वारा एक सप्ताह से पोखर काटे जाने का विरोध किया जा रहा था. ग्रामीणों की मांग थी कि तालाब कटाने से पूर्व दूसरी जगह नये तालाब का निर्माण परियोजना करायें. परियोजना द्वारा नये पोखर दिये जाने के बाद भादो टोला स्थित पोखर को ग्रामीणों द्वारा काटने दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




