डेढ़ वर्ष में अपराधियों ने चार को मौत के घाट उतारा

Updated at : 16 Jun 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष में अपराधियों ने चार को मौत के घाट उतारा

सेफ जोन बना सीमावर्ती इलाका गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र बिहार की सीमावर्ती इलाके से सटा है. सलैया, सिजुआ व आसपास का क्षेत्र अपराधियों का सेफ जोन बन गया है. गुरुवार सुबह पुलिस ने सलैया रैलवे क्राॅसिंग के पास डांडे गांव निवासी मुरली साह का को बरामद किया. गला रेत कर हत्या के […]

विज्ञापन

सेफ जोन बना सीमावर्ती इलाका

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र बिहार की सीमावर्ती इलाके से सटा है. सलैया, सिजुआ व आसपास का क्षेत्र अपराधियों का सेफ जोन बन गया है. गुरुवार सुबह पुलिस ने सलैया रैलवे क्राॅसिंग के पास डांडे गांव निवासी मुरली साह का को बरामद किया. गला रेत कर हत्या के मामले में तहकीकात शुरू है. इससे पहले डेढ़ माह पूर्व बिहार के बांसी क्षेत्र में हत्या कर लाया को सलैया के आसपास ही फेंका गया था. वहीं बोड़ा राजपुर गांव के व्यक्ति जो सिजुआ मेला देखने गया था आदिवासी की हत्या कर लाश को उसी स्थान पर फेंका था. डेढ़ वर्ष पहले दो अन्य की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिये अपराधियों ने वहीं इलाका को चुना था.
बताते चले कि मात्र एक किमी की दूरी सलैया गांव से बिहार के बोंसी थाना की है. वहीं भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग सड़क के उस पार बांका जिला के साथ-साथ डैम का इलाका भी है. क्षेत्र पूरी तरह से घने वनों से आच्छादित रहने के कारण दिन में भी पोड़ैयाहाट से सलैया रास्ते जाने में लोगों को अज्ञात भय से त्रस्त रहते हैं.
पुलिस पिकेट की मांग
भाजपा नेता रामजीवन साह ने बताया कि हत्या की घटना आस पास के लोगों में दहशत है. लगातार क्षेत्र में हो रही हत्या व इस तरह के आपराधिक वारदात के कारण पुलिस पिकेट जरूरी है. श्री साह ने कहा कि मंदार से हंसडीहा चलने वाली ट्रेन के हाॅल्ट में लोगों को उतरने के बाद गांव आने में भय रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola