पोड़ैयाहाट में युवक की गला रेत कर हत्या

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट में युवक की गला रेत कर हत्या कर शव को सलैया रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया. गुरुवार को पोड़ैयाहाट थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया. मृतक मुरली साह (30) दांड़ै गांव का रहनेवाला था. मामले को लेकर मृतक मुरली प्रसाद साह के बड़े भाई भोला साह ने बताया […]
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट में युवक की गला रेत कर हत्या कर शव को सलैया रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया. गुरुवार को पोड़ैयाहाट थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया. मृतक मुरली साह (30) दांड़ै गांव का रहनेवाला था. मामले को लेकर मृतक मुरली प्रसाद साह के बड़े भाई भोला साह ने बताया कि उनका भाई मुरली दांड़ै गांव में ही रहता था.
हंसडीहा के ज्वेलरी दुकान में काम करता था. वह हाल में ही सात दिनों से हंसडीहा आ-जा रहा था. बुधवार की देर रात जब नहीं लौटा तो परिजनों ने मृतक के मोबाईल पर फोन लगाया. फोन नहीं लगने पर खोजबीन भी की. पता नहीं चलने पर मामले को सुबह के लिये छोड़ दिया. सुबह खोजबीन के क्रम में ही पुलिस ने घर पर आकर शव मिलने की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




