नगर थाना क्षेत्र में डेढ़ माह में पांच घरों से लाखों की चोरी
Updated at : 15 Jun 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

उदासीनता . एक भी मामले का उद्भेदन नहीं पुलिस की कार्यशैली पर पीड़ितों में रोष है. रात्रि गश्ती पर मोहल्लेवासी सवाल उठा रहे हैं. पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं. बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं गोड्डा : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में डेढ़ माह में कुल पांच घरों का […]
विज्ञापन
उदासीनता . एक भी मामले का उद्भेदन नहीं
पुलिस की कार्यशैली पर पीड़ितों में रोष है. रात्रि गश्ती पर मोहल्लेवासी सवाल उठा रहे हैं. पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं. बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं
गोड्डा : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में डेढ़ माह में कुल पांच घरों का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. किसी मामले का उद्भेदन नहीं होने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है. पुलिस की सुस्ती से चोरों का मनोबल बढ़ते जा रहा है. नगर थाना की पुलिस के हाथ इस मामले मे अब तक खाली हैं. पिछले माह ही चोरों ने सदर ब्लाॅक सटे जिंदल कर्मी के घर भी चोरी कर ली थी. वहीं सटे शिक्षक के घर को भी निशाना बनाया था. दिनदहाड़े हुई चोरी में तकरीबन तीन लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ फेर लिया था. वहीं तीसरी घटना कझिया नदी से सटे मृत्युंजय सिंह के घर में हुई थी.
अज्ञात चोरो ने घर मालिक को कमरे में ही बंद कर चोरी की वारदात की. तकरीबन डेढ़ लाख की संपत्ति का चुना लगा दिया. चौथी घटना शहर के ब्लॉक मैदान से सटे सेवानिवृत कर्मी के घर हुई. छत से चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. नहर चौक के शिक्षक मनोज झा के घर से भी ताला तोड़ कर लाखों की चोरी हो गयी थी. सभी मामलों में पुलिस के हाथ खाली है. रात्रि गश्ती पर भी नगरवासी सवाल उठाने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




