बसंतराजय में नील गाय को मार कर बहियार में फेंका

बसंतराय : बिहार से रास्ता भटक कर बसंतराय की ओर आयी नील गाय को बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खदेड़ कर पत्थर चला कर मार डाला. प्रखंड के शाहपुर बेलडीहा के संताली टोला के बसभीट्ठा में बुधवार की सुबह नील गाय घुस गयी. ग्रामीणों की सूचना पर बसंतराय व महगामा थाना की पुलिस तथा वन […]
बसंतराय : बिहार से रास्ता भटक कर बसंतराय की ओर आयी नील गाय को बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खदेड़ कर पत्थर चला कर मार डाला. प्रखंड के शाहपुर बेलडीहा के संताली टोला के बसभीट्ठा में बुधवार की सुबह नील गाय घुस गयी. ग्रामीणों की सूचना पर बसंतराय व महगामा थाना की पुलिस तथा वन विभाग के पदाधिकारी स्थल पहुंचे.
पदाधिकारियों ने बताया कि शाहपुर बेलडीहा के संताली टोला के लोगों ने जब सुबह के वक्त नील गाय को देखा तो उस पर हमला कर मार डाला. बाद में ग्रामीणों ने नील गाय को वहां से गायब कर दिया. घटना की जानकारी पर बसंतराय थाना प्रभारी बालकेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की. श्री सिंह ने बताया कि घटनास्थल महगामा थाना के अंतर्गत आता है. मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी. विभाग के लोगों ने भी इस बात की जानकारी के बाद पुलिस को ही आवश्यक पहल करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




