इसीएल के मैनेजर का चितरा कोल माइंस स्थानांतरण

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के मैनेजर बमबम सिंह का पदोन्नति के साथ बुधवार को चितरा कोल माइंस में स्थानांतरण कर दिया गया है. श्री सिंह चितरा कोल माइंस में जीएम ओपी के पद पर योगदान करेंगे. मालूम हो कि श्री सिंह राजमहल परियोजना में करीब सात वर्षों से प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. पदोन्नति […]
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के मैनेजर बमबम सिंह का पदोन्नति के साथ बुधवार को चितरा कोल माइंस में स्थानांतरण कर दिया गया है. श्री सिंह चितरा कोल माइंस में जीएम ओपी के पद पर योगदान करेंगे. मालूम हो कि श्री सिंह राजमहल परियोजना में करीब सात वर्षों से प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. पदोन्नति पर ट्रेड यूनियन नेता रामजी साह, फबियानुस मरांडी, डॉ राधेश्याम चौधरी, अनवर अंसारी ने हर्ष व्यक्त किया है. नेताओं ने कहा कि उनके स्थानांतरण हो जाने से क्षेत्र की जनता एवं कोयला मजदूराें को उनकी कमी खलेगी. बताया कि श्री सिंह का कार्यकाल काफी अच्छा था. मजदूरों व नेताओं के बीच उनका संबंध काफी मधुर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




