दुबराजपुर बालू घाट से दो ट्रैक्टर जब्त

गोड्डा : राेक लगने के बाद भी गुरुवार को दुबराजपुर बालू घाट से बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस काे गुप्त सूचना मिली कि दुबराजपुर से बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया. वहीं पुलिस को देखकर वाहन […]
गोड्डा : राेक लगने के बाद भी गुरुवार को दुबराजपुर बालू घाट से बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस काे गुप्त सूचना मिली कि दुबराजपुर से बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया. वहीं पुलिस को देखकर वाहन चालक फरार हो गया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वाहन से चोरी की बालू की ढुलाई की जा रही थी. तीन दिन पहले एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा ने भी वाहन को पकड़ने का निर्देश दिया था.
मालूम हो कि बालू का उठाव दस जून से ही नहीं करना था. फिर भी माफिया बालू का उठाव करते आ रहे हैं. सिंचाई की समस्या को लेकर किसानों के आवेदन पर जिला प्रशासन ने 10 जून से 15 अक्तूबर तक बालू के उठाव पर रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




