Giridih News :युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :16 Apr 2026 12:00 AM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव निवासी बड़कू हेंब्रम की 20 वर्षीय पुत्री सोनामुनि हेंब्रम ने बुधवार को फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी.
विज्ञापन
तीन दिनों पहले इसी गांव के रामजीत सोरेन नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. मृतका के घरवालों ने बताया कि रामजीत सोरेन के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर सोनामुनि काफी परेशान और डरी हुई थी. वह दो दिन पूर्व देवरी प्रखंड के दुधकिया गांव स्थित अपनी मौसी के चली गयी. बुधवार की दोपहर में जब घर में कोई नहीं था, तो उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी.
पुलिस ने जब्त किया शव
घटना की जानकारी मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस दुधकिया पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. युवती के आत्महत्या करने पर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




