Giridih News :सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुपुर उदनाबाद निवासी प्रेमचंद टुडू (22) शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा खंडोली गांव के सियाडीह के पास हुआ.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुपुर उदनाबाद निवासी प्रेमचंद टुडू (22) शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा खंडोली गांव के सियाडीह के पास हुआ. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. प्रेमचंद टुडू मोतीलेदा स्थित एफसीआई गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है. शुक्रवार की रात वह कार्यस्थल से बाइक से घर लौट रहा था. बाइक पर उसके साथ गोदाम के चौकीदार का बेटा भी था. सियाडीह के पास किसी एक वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. उसके साथ सवार युवक को हल्की चोट आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola