Giridih News :मारपीट में महिला गंभीर, मामला दर्ज

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Apr 2026 10:16 PM

विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव में जमीन विवाद को लेकर आपस में दो पक्षों में भिड़ंत हो गया. इसमें एक पक्ष की महिला शबनम खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

घायल महिला के पुत्र मो ताज ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि शनिवार को सभी लोग अपने घर पर थे. इस बीच गांव के मो हजू , मो सरफुद्दीन, मो हसन, मो शब्बीर, मो तौकीर आदि हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर के दरवाजे पर आये और रास्ता की घेराबंदी करने लगे. मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे. हो हल्ला सुनकर उसकी मां शबनम खातून आयी, तो मो सरफुद्दीन ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया. इससे मां का सिर फट गया.

90 हजार रुपये निकालने का भी आरोप

आरोपितों ने घर में घुसकर 90 हजार रुपये निकाल लिये. घायल महिला को इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola