औरा में हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र जीटी रोड औरा में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका चमेली देवी पति प्रकाश पंडित बालक गांव की रहने वाली है. बता दें कि सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोग (मां, बेटी व अन्य तीन बच्चे) खरीददारी के लिए औरा बाजार गये हुए थे.
विज्ञापन
बगोदर थाना क्षेत्र जीटी रोड औरा में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका चमेली देवी पति प्रकाश पंडित बालक गांव की रहने वाली है. बता दें कि सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोग (मां, बेटी व अन्य तीन बच्चे) खरीददारी के लिए औरा बाजार गये हुए थे. सड़क पार करते समय बगोदर से धनबाद की ओर जा रहे एक कंटेनर ने पांटों को अपने चपेट में ले लिया था.
हादसे में 55 वर्षीय बुधनी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं उसकी बेटी चमेली देवी व तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल थे. चमेली देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया था. यहां इलाज के दौरान देर सोवमार की रात उसकी मौत हो गयी. घायल बच्चों में अंकित कुमार (10) का इलाज धनबाद में चल रहा है. एक साथ परिवार में मां, बेटी की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका का भाई रामेश्वर पंडित ने बताया कि मां बुधनी देवी का अंतिम संस्कार देर शाम किया ही गया था. कि देर रात बहन की भी मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतका चमेली देवी का ससुराल बगोदर थाना क्षेत्र के ही बालक गांव में है. वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए औरा आई हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










