Giridih News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगायी न्याय की गुहार
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 17 Mar 2025 11:16 PM
Giridih News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने महिला आयोग व थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से आवश्यक पहल की मांग की है.
मामला बेंगाबाद का है. दानियल सोरेन की पुत्री प्रियंका सोरेन की शादी लगभग नौ साल पूर्व बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गहिरजोर निवासी प्रेम प्रकाश से हुई थी. पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा. इसकी शिकायत बेंगाबाद थाना में की. इसके बाद कुछ समय तक संबंध ठीक रहने के बाद, पुनः स्थिति पुरानी जैसे हो गयी. इसके बाद उसके इंजीनियर पति का तबादला रानीगंज हो गया. वहां भी उसके साथ मारपीट की गयी, जिसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने उसके पति को हिरासत में रखा गया. पति ने तब भी गलती नहीं दुहराने की बात की, तब उसने शिकायत वापस ले ली. रानीगंज से उसके पति का तबादला रांची हो गया. रांची में क्वार्टर की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण, वह अपने पिता के मकान में रह रही थी. इस दौरान उसके पति की एक शादीशुदा प्रशासनिक अधिकारी के साथ संबंध स्थापित हो गया. उसने इसकी शिकायत कोकर थाना रांची में की है. इधर महिला के पिता दानियल सोरेन ने बताया कि अपने दामाद की करतूत से उसका परिवार काफी परेशान है. महिला आयोग और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










