सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो घायल

सदर प्रखंड अंतर्गत बदगुंदा पंचायत में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारसनाथ से पूजा अर्चना कर बाइक से पश्चिम बंगाल के मादा जिला निवासी सुजन विश्वास व विक्रम मंडल लौट रहे थे.
सदर प्रखंड अंतर्गत बदगुंदा पंचायत में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारसनाथ से पूजा अर्चना कर बाइक से पश्चिम बंगाल के मादा जिला निवासी सुजन विश्वास व विक्रम मंडल लौट रहे थे. इस दौरान बदगुंदा के पास सड़क पार कर रही 62 वर्षीया भिमली देवी को अपने चपेट में लिया. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि बाइक को भी जब्त कर थाना ले आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










