Giridih News: गहनों की सफाई के बहाने महिला से ठगी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: गहनों की सफाई के बहाने महिला से ठगी

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में मंगलवार को दिन-दहाड़े ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है. कालीबाड़ी निवासी एक महिला से गहनों की सफाई के बहाने तीन ठग करीब एक लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां ठगी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़ित महिला का कालीबाड़ी में शृंगार प्रसाधन की एक छोटी दुकान है. मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे वह अपने पिता के साथ दुकान में मौजूद थीं, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचे. उन्होंने खुद को जेवर और गहनों की सफाई करने वाला बताया और दावा किया कि उनके पास ऐसा केमिकल है, जिससे मिनटों में गहनों को चमकाया जा सकता है. महिला के अनुसार ठगों ने हाथ में कुछ केमिकल लगाकर अंगूठियां साफ करने की बात कही. उन्होंने जैसे ही महिला के हाथ में केमिकल लगाया, महिला को चक्कर आने लगे और वह अर्द्धबेहोशी की हालत में चली गयी. इसी दौरान ठग उसके हाथ में पहनी हुई शादी की अंगूठी और एक अन्य सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गये. महिला ने बताया कि ठगों के फरार होने के बाद जब उसे होश आया तो वह और उनके परिजन आसपास के इलाकों में उन्हें खोजने लगे, लेकिन वे कहीं नहीं मिले. महिला के अनुसार उसकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी और अंगूठियां शादी में दी गयी थीं. दोनों अंगूठियों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत की गयी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस की टीम को इलाके में जांच के लिए लगाया गया है. जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola